3 JUNE EVENING NEWS

                        3 JUNE 

                 EVENING NEWS


कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टर गिरिधर काजे के द्वारा ऐसे 5 आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर टिप्स के बारे में बताया गया है, जिससे कोरोना वायरस (Coronavirus) को खत्म करने में मदद मिल सकती है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। कोरोना वायरस का घर पर इलाज या कोरोना वायरस के घरेलू उपचार काफी सहायक भी साबित हो रहे हैं<img>।

 
dr giridhar kaje suggests how to cure coronavirus at home with ayurvedic tips
Coronavirus Treatment At Home: डॉक्टर का दावा, कोरोना से बचाने में मददगार साबित होंगे आयुर्वेद के यह 3 नुस्खे
कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है और संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और पूरे भारत में अब तक 6 लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस से बचने के लिए डॉक्टरों के द्वारा तरह-तरह की इलाज प्रक्रिया के बारे में भी बताया जा रहा है जो प्रभावी रूप से मददगार भी साबित हो रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित (Infection) होने के बाद भी घर इलाज करके ही इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
इसी बीच आयुर्वेद (Ayurveda) के बारे में विशेष जानकारी रखने वाले अनुभवी डॉक्टर गिरिधर काजे के द्वारा कुछ आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर टिप्स के बारे में बताया गया है जो कोरोना वायरस को खत्म करने में प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकती है। जो लोग संक्रमण से ग्रसित नहीं हैं और अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

​आयुर्वेदिक तरीकों से मजबूत होगी इम्युनिटी

डॉक्टर गिरिधर काजे इस बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं कि आयुर्वेद में ऐसे कई तरीके हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी आयुर्वेद काफी मददगार साबित हो सकता है। डॉक्टर काजे अपने अनुभव के आधार पर इस बारे में विशेष जानकारी दी है, आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

सबसे पहले अपनाएं यह तरीका

कोरोना वायरस के इस दौर में मौसम बदलने के कारण भी लोगों को सर्दी, जुकाम और तरह-तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए नीचे बताई जा रही टिप्स को जरूर फॉलो करें।

  • कोविड से बचने के लिए सबसे पहले हमें गर्म पानी पीने की आदत डालनी होगी।
  • स्टोव पर स्टील के कंटेनर में पीने के पानी को अच्छी तरह से उबालें।
  • अंत में, चार या पांच पेपरमिंट के पत्ते, एक छोटा अदरक का टुकड़ा और लौंग डालें और इसे 3-4 मिनट तक उबलने दें।
  • सुबह में एक बार इस पानी के मिश्रण को तैयार करें और इसका सेवन करें।
  • पूरे दिन साधारण पानी पीने के बजाय इस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करें।

आयुर्वेद के अनुसार इम्युनिटी बूस्ट के लिए करें चीज इनका सेवन

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे का प्रत्येक भाग का उपयोग सेहतमंद बने रहने के लिए किया जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए यह निम्न प्रकार से कारगर साबित होगी।

  • लगभग एक लीटर पानी में तुलसी के पत्ते को अच्छी तरह उबाल लें। तुलसी के पत्तों को तब तक उबालें, जब तक एक लीटर पानी, एक चौथाई न हो जाए।
  • अब एक चौथाई पानी के बचे होने पर 4-6 दाने काली मिर्च, थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच नींबू रस डालकर इसे तैयार किया जा सकता है।
  • इसे हर्बल चाय के रूप में आप दिन में एक या दो बार भी पी सकते हैं। बुखार के लक्षणों की शुरुआत में केवल कुछ दिनों के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
  • आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि निरंतर सेवन किया जाना ठीक नहीं है। इसलिए 5 से 6 दिन के बाद इसका एक बार सेवन जरूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा पुरुष इसके साथ करें किशमिश का सेवन

सर्दी, खांसी होने पर क्या करें ?

कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में देखा जाए तो सर्दी, खांसी भी शामिल है। ऐसी स्थिति में इस आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर फायदा देखा जा सकता है। इसके लिए आपको अदरक के कटे हुए छोटे हुए टुकड़े, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी और एक चम्मच नींबू रस को एक कप पानी में मिलाकर इसका सेवन करना है। सर्दी, खांसी से पीड़ित लोगों में इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का फायदा बड़ी तेजी से देखने को मिलेगा। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है और कोरोना वायरस के इस लक्षण को भी ठीक करने के काम आ सकती है।

​छोटे बच्चों का भी रखें विशेष ध्यान

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामले को देखते हुए जरूरी नहीं है कि यह केवल बड़ों और युवाओं पर ही असर दिखाएगा बल्कि घर में रहने वाले छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसलिए घर में रहने वाले छोटे बच्चों का भी विशेष ध्यान रखें।

  • छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए इस आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • पेपरमिंट के तेल को ग्रॉसरी शॉप से खरीद लें। अब दो से तीन बूंद पिपरमेंट को एक चम्मच शहद में मिलाएं और इसे छोटे बच्चों को चाटकर खाने के लिए कहें।
  • यह न केवल बच्चों के लिए, बल्कि वयस्कों के लिए भी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक घरेलू उपचार है।
  • आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि इस टिप्स में न केवल शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने की क्षमता है, बल्कि यह मानव शरीर की श्वसन प्रणाली को भी कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के लिए मददगार साबित हो सकती है।

​बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

कोरोना वायरस की चपेट से बुजुर्गों को बचाए रखना बहुत जरूरी है। खासकर अगर आपके घर में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी हुई समस्याओं से ग्रसित बुजुर्ग हैं तो उनकी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ऊपर बताई गई टिप्स को जरूर फॉलो करें। उन्हें नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करने के लिए भी कहें ताकि उनकी इम्युनिटी इस तरह से भी मजबूत की जा सके। इन टिप्स को फॉलो करके आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी सफल रहेंगे और कोरोना वायरस का खतरा भी कम होगा।

यह भी पढ़ें : कब्ज से बचने के लिए करें इस ड्रिंक का सेवन

  • ​लंच के बाद न सोएं

    लंच के बाद सोने की आदत अगर आपको भी है तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। लंच करने के तुरंत बाद सोने के कारण पाचन क्रिया ठीक तरीके से ना होने पर आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिलेंगे। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर बना सकता है। इस कारण आप कोरोना वायरस की चपेट में आने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो सकते हैं। इसलिए दोपहर में सोने की आदत को पूरी तरह छोड़ दें।

    यह भी पढ़ें : सब्जियों से कोविड को दूर रखेगा यह होम मेड सैनिटाइजर


    जल्द ही देश में कोरोना की 4 और वैक्सीन उपलब्ध होंगी, साल के आखिर तक 200 करोड़ डोज का अनुमान: डॉक्टर वीके पॉल

    केंद्र ने राज्यों को पर्याप्त वैक्सीन सप्लाई न होने के आरोपों को खारिज किया है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि सरकार लगातार वैक्सीन का उत्पादन बढ़ा रही है। जल्द ही 4 और वैक्सीन उपलब्ध होंगी। इस साल के आखिर तक देश में कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज के उत्पादन का अनुमान है।

    हाइलाइट्स:

    • {1}नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि आगे 4 और कोरोना वैक्सीन का भारत में होगा निर्माण
    • {2}पॉल ने बताया कि बायो- ई, जायडस, भारत बायोटेक की नेसल वैक्सीन और जिनेवा की वैक्सीन आगे उपलब्ध होंगी
    • {3}पॉल ने कहा कि वैक्सीन उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही, साल के आखिर तक 200 करोड़ डोज के उत्पादन का अनुमान
    नई दिल्ली
    देश में जल्द ही कोरोना की 4 और नई वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने बताया कि देश में वैक्सीन का उत्पादन लगातार बढ़ाया जा रहा है। आगे 4 और वैक्सीन आने वाली हैं। इनमें बायो- ई की वैक्सीन, जायडस की डीएनए पर आधारित वैक्सीन, भारत बायोटेक की नेसल वैक्सीन और जिनेवा की वैक्सीन उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि 2021 के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का उत्पादन हो चुका होगा।

    '4 और वैक्सीन के लिए सरकार कर रही फंडिंग'
    डॉक्टर पॉल ने बताया कि सरकार कोविड सुरक्षा स्कीम के तहत जायडस कैडिला, बायो ई और जिनेवा की कोरोना वैक्सीन के देश में निर्माण के लिए फंडिंग कर रही है। इसके अलावा नैशनल लैब्स से उन्हें टेक्निकल सपोर्ट भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली सिंगल डोज वैक्सीन के लिए भी केंद्र सरकार फंडिंग कर रही है और यह दुनिया के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
    कोरोना मरीजों में 11 महीने बाद मिली एंटीबॉडी, जीवनभर मिलेगी सुरक्षा!

    ' साल के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का उत्पादन'
    वैक्सीन प्रोडक्शन को लगातार बढ़ाने के लिए की जा रही कोशिशों का जिक्र करते हुए डॉक्टर पॉल ने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भी अपनी क्षमता को 6.5 करोड़ डोज प्रति महीने से बढ़ाकर 11 करोड़ प्रति डोज बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों की बदौलत 2021 के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज के उत्पादन का अनुमान है।

    केंद्र हमें वैक्सीन खरीदकर दे, लगाने का काम हमारा: केजरीवाल
    'वैक्सीन के लिए फाइजर और मॉडर्ना से बातचीत कर रही सरकार'
    पॉल ने ‘भारत की टीकाकरण प्रक्रिया पर मिथक और तथ्य’ विषय पर बात रखते हुए कहा कि वैक्सीन के लिए फाइजर और मॉडर्ना के साथ बातचीत चल रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइजर ने जुलाई से अक्टूबर के दौरान टीके की पांच करोड़ खुराक देने की पेशकश की है। हालांकि, उसने कुछ रियायतें मांगी है और उसकी भारत सरकार के अधिकारियों के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है। एक बैठक इसी सप्ताह हुई है।
    कोरोना वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार! प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछे कई बड़े सवाल

    '6 और कंपनियां बनाएंगी स्पूतनिक वी'
    पॉल ने बताया कि रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी का भी देश में जल्द प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पुतनिक वी का निर्माण जल्द ही भारत में शुरू होगा, क्योंकि देश ने भारतीय कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के काम को पूरा कर लिया है। नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि सरकार रूस के साथ बातचीत कर रही है ताकि डॉक्टर रेड्डी के साथ तालमेल करके 6 अन्य कंपनियां स्पूतनिक वैक्सीन का निर्माण करेंगी।

    Delhi Coronvirus News: कोरोना से जंग जीतने के करीब अपनी दिल्ली, 24 घंटे में आए केवल 1 हजार नए केस
    अक्टूबर तक कोवैक्सीन की हर महीने 10 करोड़ डोज बनाएगी भारत बायोटक
    पॉल ने बताया कि भारत बायोटेक की वैक्सीन निर्माण क्षमता बढ़ाई जा रही है। जल्द ही 3 अन्य कंपनियां भी कोवैक्सीन का निर्माण करेंगी। इसके अलावा बायोटेक के अपने प्लांट्स की क्षमताएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इस तरह 4 कंपनियों में कोवैक्सीन का प्रोडक्शन होगा। पॉल ने कहा कि इसके अलावा 3 पब्लिक सेक्टर यूनिट्स मिलकर दिसंबर तक 4 करोड़ डोज के उत्पादन करेंगी।



    जयपुर








     






     

    Post a Comment

    Previous Post Next Post